अजय भट्ट ने जोशीमठ भेजी राहत सामग्री,बोले पूरा देश है पीड़ितों के साथ खड़ा

Kusum Tewari

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए राहत हेतु खाद्य रसद सामग्री के साथ कपड़े और कंबल से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर हल्द्वानी से रवाना किया। साथ ही उन्होंने अपने बयान के माध्यम से जोशीमठ के प्रभावितों को संदेश दिया कि इस संकट की घड़ी में पूरा देश आपके साथ खड़ा है, कहा देश और दुनिया जोशीमठ की मदद करना चाहती हैI

खाद्य रसद सामग्री के ट्रक रवाना करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जोशीमठ के प्रशासन और वहां के व्यापार मंडल से वार्ता के बाद हल्द्वानी के मंडी व्यापारियों को व्यापार मंडल द्वारा उन आवश्यक चीजों को भेजा जा रहा है, जिसकी मांग सबसे ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि रसद सामग्री में ड्राई राशन किट, कंबल, टोपी, शॉल और अन्य आवश्यकताओं की चीजें हैं अभी दो ट्रक राहत सामग्री भेजी जा रही है। पूरे देश और दुनिया के लोग जोशीमठ की मदद करना चाहते हैं। सरकार भी अपने स्तर पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। वैज्ञानिक और भूगर्भ शास्त्री के साथ ही सरकार भी किस तरह जोशीमठ को बचाया जाए उस पर लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जोशीमठ को लेकर चिंतित हैं इससे स्पष्ट है कि पूरी संजीदगी के साथ सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

Next Post

प्रदेश में बनेगा देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की| इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है। कैबिनेट में इस पर […]