एक बार फिर देहरादून पहुंचेंगे अरविन्द केजरीवाल, जनसभा को करेंगे संबोधित

Kusum Tewari

देहरादून: आगामी2022 विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टिया अपने कार्यक्रमों को तेजी से पूर्ण करने में लगी हुई हैI इसी क्रम में 3 जनवरी को देहरादून में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रैली को संबोधित करने देहरादून पहुंचेंगे। जिसके तहत पार्टी ने परेड ग्राउंड का चयन किया है। इसी ग्राउंड पर कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली भी आयोजित की जा चुकी है।

शुक्रवार को आप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने अरविंद केजरीवाल के देहरादून दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी से उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी नव परिवर्तन अभियान का शंखनाद करने जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने चुनाव के अंतिम 45 दिनों में अभियान को गति देने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन में सफलता के लिये सन्तों का आशीर्वाद आवश्यक: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जगद्गुरू आश्रम कनखल में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज के प्रथम सन्यास दीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया। जगद्गुरू आश्रम कनखल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर, विशाल माला, पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। […]