मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘उत्तराखंड के महानायक’’ पुस्तक का किया विमोचन

Kusum Tewari

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक ’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक योगेश कुमार एवं अजित द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के दस महान विभूतियों पंडित बद्री दत्त पाण्डे, गौरा देवी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, कबूतरी देवी, माधो सिंह भण्डारी, शैलेश मटियानी, श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के बारे में जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखण्ड की महान विभूतियों के कार्यों एवं उनके योगदान के बारे में लोगों को जानकारी मिले, इस पुस्तक के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तराखण्ड की धरती ने कई स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, लेखकों और राजनेताओं को जन्म दिया है। इस पुस्तक में दी गई जानकारी हमारे नायकों के बलिदान और देश के प्रति समर्पण भाव के बारे में लोगों को कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरोपी महिला ने बहनों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी से की हाथापाई, जानिए पूरा मामला

देहरादून : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। सितारगंज में एक महिला की वीडियो वायरल करने की आरोपी महिला और उसकी दो बहनों ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा से हाथापाई कर दी। जिससे महिला पुलिस […]