पर्यावरण संरक्षण के लिये सामूहिक प्रयास जरूरी: मुख्यमंत्री धामी

Kusum Tewari

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत बताया है। इसके लिए सीएम ने वृक्षारोपण के साथ नदियों व जल श्रोतों का साफ होना आवश्यक बताया| उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना चाहिए|

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखण्ड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा: सीएम धामी ने दिए यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर एक्सपर्ट कमेटी गठित किये जाने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीएम आवास में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके लिये एक्सपर्ट कमेटी गठित किये जाने के […]