ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे: आजम खान

Kusum Tewari

देहरादून: 27 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जांच और मुकदमे में उलझे आजम खान ने रामपुर में बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे।

दरअसल आजम खां पर ईडी ने 2019 में केस दर्ज किया था। इस दौरान आजम खान पर जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन कब्जाने के कई मुकदमे दर्ज थे। आजम खान को भू माफिया भी घोषित कर दिया गया था।
 
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उनसे 6.30 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान जौहर अली ट्रस्ट से जुड़े लेन-देन के अलावा उनके आय के स्रोत के बारे में भी सवाल किए गए। ईडी ने नोटिस जारी करके उन्हें 15 जुलाई तक पेश होने को कहा था, लेकिन वह पहले ही पहुंच गए थे।

सूत्रों के अनुसार ईडी के अफसरों ने उनसे रामपुर में स्थापित जौहर विश्वविद्यालय और उसका संचालन करने वाले ट्रस्ट को हुई फंडिंग के बारे में जानकारी मांगी। ईडी को इस ट्रस्ट में कुछ संदिग्ध लेन-देन होने का अंदेशा है। ईडी ने उन्हें गुरुवार को भी बुलाया और बैंक स्टेटमेंट और निवेश से संबंधित दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान, सीएम केजरीवाल निभाएंगे पिता की रस्में

देहरादून: गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुए शादी समारोह में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर […]